Wednesday 2 November 2016

5 एप्प्स जो आपके स्मार्टफोन को बना दे सचमुच का स्मार्ट

 

  • TRUECALLER:यह एप्प उनलोगो के लिए बहुत मददगार होगा जो अनजान लोगो के अनचाहे कॉल से परेशान है.इस एप्प के जरिये हमे  अनजान नंबर से आने वाले कॉल के उपयोगकर्ता की जानकारी मिल जाती है ,इससे आप किसी कॉलर को ब्लॉक भी कर सकते है। 


  • CAMSCANNER: आज के रोजमर्रा के जिंदगी में हमें अपनी जरुरत की चीजो ,डाक्यूमेंट्स को डिजीटल रूप में परिवर्तित करने जरुरत पड़ती है। बिना स्कैन किये हम अपने अपने प्रमाणपत्रों  या जरुरी कागजो को  कंप्यूटर या मोबाइल के जरिये हम कही भेज नहीं सकते है इसके लिए यह एप्प बहुत कारगर है.


  • XENDER: ये एप्प गेम्स ,गानो,वीडियो और फोटोज को आदान-प्रदान करने का बहुत अच्छा माध्यम है। इस एप्प के द्वारा आप बड़ी से बड़ी फाइलों को बड़ी आसानी से और बहुत कम  समय में एक मोबाइल से दूसरे मोबाइल में आदान-प्रदान कर सकते है। 

  • SNAPSEED: अगर आप फोटो खीचने और इसको शेयर करने के शौक़ीन है तो ये एप्प आपके लिए बहुत मददगार हो सकती है। इस एप्प के जरिये आप फोटो को एडिट करके और भी अधिक आकर्षक बना सकते है और अपने दोस्तों  मित्रो को आसानी से शेयर भी कर सकते है.

  • DAILYHUNT: अगर आप समाचार पत्रो और किताबो में रूचि रखते है तो यह एप्प आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकती है। इस एप्प में बहुत सारे प्रदेशों के समाचार पत्र आपको एक जगह  जायेगी। इसमें समाचारो का वर्गीकरण भी बहुत सलीके से किया गया है। यहाँ पर समाचार पत्र आप अलग अलग भाषा  में पढ़ सकते है। और यात्रा के शौकीन लोगो के लिए भी यहाँ पर बहुत सारे यात्रा वृतांत है..
 

No comments:

Post a Comment